सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

ख़बर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ


मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भी खंडूड़ी जी ने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। प्रदेशहित में लिए गए उनके अनेक महत्वपूर्ण निर्णय विकास को नई दिशा देने वाले रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"


सीएम धामी ने कहा कि खंडूड़ी जी की सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यकुशलता सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा


मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Ad_RCHMCT