ऑपरेशन प्रहार के तहत धौलछीना पुलिस की कार्रवाई
56 पाउच अवैध माल्टा शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
दिनांक 20.05.2026 को *श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना धौलछीना पुलिस को सफलता मिली।
*थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुनील सिंह बिष्ट* के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक श्री जगदीश प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान डल बैंड पुलिया के पास अभियुक्त दीवान ग्राम डिगोली, थाना धौलछीना, उम्र 65 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 56 पाउच माल्टा देशी अवैध शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।




