BREAKING-दिनदहाड़े एम पी आई सी मैदान मे गोली मारने वाले मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अन्य फरार।।
सोमवार को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुयी कि एम पी आई सी मैदान इन्द्राकालोनी रामनगर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी है , जिसे गम्भीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर ले जाया गया है।
थाना स्थानीय से तत्काल पुलिस बल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर व घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।
उक्त घटना में घायल राजकुमार निवासी बम्बाघेर रामनगर जिला नैनीताल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे हायर सैन्टर रेफर कर दिया गया।
उक्त मजरुब वर्तमान में कृष्णा हास्पिटल काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में उपचाराधीन है। उक्त घटना के सम्बन्ध में जांच पड़ताल व पतारसी सुरागरसी करने पर पता चला कि एम पी आई सी मैदान में घायल राजकुमार उपरोक्त तथा पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल,चन्दन उर्फ सागर पुत्र छत्रपाल निवासी गण शिवलालपुर रियूनिया लूटाबड़ रामनगर व
कुछ अन्य लोगों का आपसी विवाद व लड़ाई झगड़ हो गया। इसी विवाद में अभियुक्त चन्दन उर्फ सागर ने 12 बोर तमन्चे से राजकुमार को गोली मार दी।
उक्त गोली राजकुमार के दाहिने कन्धे में गर्दन के पास लगी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उक्त सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना के मुख्य अभियुक्त चन्दन उर्फ सागर उपरोक्त को हाथीडगर नगर से बैड़ाझाल स्कूल के पास पास से गिरफ्तार कर
उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है । शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
अभियोग में स्थानीय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी करने पर 5000 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है।
गिरफ्तारी टीम 1- Sho अरुण कुमार सैनी
2- उ0नि0 भगवान सिंह महर
3- उ0नि0 मनोज अधिकारी
4- उ0नि0 प्रीति
5- उ0नि0 नरेन्द्र कुमार
6- उ0नि0 दीपा जोशी
7- कानि0 904 सीपी गगन भण्डारी
8- कानि0 700 सीपी रविन्द्र कुमार
9- कानि0 875 हेमन्त सिंह
10- कानि0 836 सीपी संजय सिंह
11- कानि0 813 सीपी प्रकाश कठायत
12- कानि0 269 मनमोहन सिह
13- कानि0 471 सीपी अशोक कोहली


