BREAKING-यहाँ DM के निर्देश पर SDM के नेतृत्व मे अवैध खनन की रोकथाम हेतु स्टोन क्रेशर पर की गई छापेमारी,लगाया 46 लाख का जुर्माना और 4 वाहन किये सीज।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-यहाँ DM के निर्देश पर SDM के नेतृत्व मे अवैध खनन की रोकथाम हेतु स्टोन क्रेशर पर की गई छापेमारी,लगाया 46 लाख का जुर्माना और 4 वाहन किये सीज।।

बाजपुर-जिलाधिकारी जुगल किशोर पंत के निर्देशों के क्रम में आज बाजपुर में उप जिलाधिकारी राकेश तिवारी के नेतृत्व में खनन विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु स्टोन क्रेशर पर छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की जनसभा में रक्षा मंत्री का आगाज, देखें सीधा प्रसारण

उप जिलाधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान मन्नत स्टोन क्रेशर में 9110 घन मीटर अधिक उपखनिज पाया गया।

उन्होंने बताया कि अधिक उपखनिज पाए जाने पर मन्नत स्टोन क्रेशर पर 33 लाख का जुर्माना लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

उन्होंने बताया कि बांके बिहारी स्टोन क्रेशर पर छापेमारी के दौरान 3700 घन मीटर अधिक उपखनिज पाया गया।

जिस पर 13 लाख का जुर्माना लगाया गया। श्री तिवारी ने बताया कि ग्राम गोबरा में बिना अनुमति के अवैध भंडारण को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

इस दौरान अवैध खनन में लिफ्ट एक डंपर दो ट्रैक्टर एक पिक अप वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई।

Ad_RCHMCT