BREAKING-हल्द्वानी, मुखानी क्षेत्र में ताबडतोड चोरी की वारदाद को अंजाम देने वाले दो शातिर मास्टर माइंट चोरों को पुलिस ने चोरी की गई ज्वैलरी सामान के साथ किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-हल्द्वानी, मुखानी क्षेत्र में ताबडतोड चोरी की वारदाद को अंजाम देने वाले दो शातिर मास्टर माइंट चोरों को पुलिस ने चोरी की गई ज्वैलरी सामान के साथ किया गिरफ्तार।।

हल्द्वानी, मुखानी क्षेत्र में ताबडतोड चोरी की वारदाद को अंजाम देने वाले दो शातिर मास्टर माइंट चोरों को थाना मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरों से चोरी की गई ज्वैलरी सामान भी किया बरामद।

वादी बालम सिह धौनी और वादिनी डां0 रितु सिंह के द्वारा आनन्द सिह बिष्ट थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

उक्त तहरीरों के आधार पर थाना मुखानी में मु0FIR N0- 43/22 धारा 457/380IPC, मु0FIR N0- 69/22 धारा 457/380IPC, मु0FIR N0- 72/22 धारा 457/380IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये।

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा उक्त चोरी के घटित घटनाओं के अनावरण एवं अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी , थानाध्यक्ष मुखानी को निर्देशित किया गया।

  हरवन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्ष हल्द्वानी , भूपेन्द्र सिह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण में दीपक बिष्ट थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में क्षेत्रों में हुई चोरियों के खुलासे  करने हेतु तीन टीमों का गठन किया गया।
  
प्रथम टीम द्वारा सी.सी.टी.बी. कैमरों का अवलोकन किया गया। द्वितीय सर्विलांस टीम द्वारा घटनास्थलों के आस- पास का डाँटा डम्प एकत्रित किया गया। तृतीय टीम द्वारा चोरी की घटनाओं में सलिप्त व्यक्तियों की तलाश करने व पतारसी –सुरागरसी हेतु लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग-कार्बेट टाइगर रिजर्व मे नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप

उपरोक्त घटना के अनावरण में पुलिस टीम द्वारा लगभग क्षेत्र के 200 से अधिक सी.सी.टी.बी फुटेजों का अवलोकन के दौरान चोरी की घटना में संलिप्त कुछ संदिग्ध प्रकाश में आये।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(उत्तराखंड) ये दो अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

जिनकी तत्काल गिरफ्तारी व चोरी का माल बरामदगी हेतु तेजी करते हुए पुलिस टीम के द्वारा 02 व्यक्तियों सैय्यद मौ0 एहसान पुत्र स्व0 मौ0 सैय्यद उसमान निवासी खदरा थाना हसनगंज लखनऊ उम्र- 28 वर्ष , कासिम पुत्र कादीर निवासी भदेवा थाना थानगाँव सीतापुर जनपद सीतापुर उम्र- 22 वर्ष को आज रविवार को कालाढूँगी रोड भाखडापुल के पास से अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरा अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि इनके द्वारा मुखानी , हल्द्वानी आदि क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

इनके द्वारा दिन के समय बन्द घरों के तालेएवं रात्रि समय 9.00 बजे से 11.00 बजे के बीच जिन घरों में लाईट बन्द रहती है उनकी रैंकी की जाती है तथा रात्रि 1.00 से 1.30 बजे के बीच इनके द्वारा बन्द घरों के तालों को तोडने के लिये 1 फीट से डेढ फीट की सरिया का इस्तेमाल तालों को तोडने के लिये किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी

तथा लाँकर को तोडने के लिये पेचकस का इस्तेमाल किया जाता है। चोरी करने के दौरान इनके द्वारा नकदी  तथा ज्वैलरी व जिन घरों में सी.सी.टी.बी लगे रहते है उसकी  डी.बी.आर चोरी की जाती है।  

पुलिस टीम –
1.एस.ओ दीपक सिह बिष्ट
2. उ0नि0 संजय कुमार
3. उ0नि0 कृष्णा गिरी
4. कानि0 नरेन्द्र राणा
5. कानि0 चन्दन सिह नेगी
6. कानि0 जितेन्द्र कुमार
7. कानि0 विरेन्द्र चौहान
8.कानि0 ललित सती
9.कानि0 इसरार नबी
10. कानि0  इसरार अहमद

एस.ओ.जी टीम
1. नन्दन सिह राव प्रभारी एस.ओ.जी
2. किशन सिह (सर्विलाँस )
3. कानि0 अनिल गिरी
4. कानि0 त्रिलोक सिह
5. कानि0 अशोक रावत

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उपरोक्त टीम को पांच हजार रुपये  का नकद पुरुस्कार देने की घोषणा की गई।

Ad_RCHMCT