जयमाला के दौरान हुई ऐसी घटना, लड़की ने कहा- चल भाग, नहीं करूंगी शादी, रोते हुए लौटा दूल्हा

ख़बर शेयर करें -




जयमाला के दौरान दूल्हे ने कुछ ऐसी हरकत की कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया है दूल्हे को भगा दिया। दूल्हा रोते हुए बारात लेकर वापस लौट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला गत रात बिहार के बांका, मुखिया मोड़ का है।

यहां एक शादी में वरमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के विक्षिप्त स्थिति को देख शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद वहां पंचायती भी हुई, लेकिन लड़की ने शादी से साफ इंकार किया। इसके बाद दूल्हा और बारात को बिन दुल्हन के ही वापस लौट गए। दुल्हन के परिवार वालों और गांव वालों ने लड़की को सही बताया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: कालागढ़ में वन आरक्षी प्रशिक्षण 2026 का दीक्षान्त समारोह संपन्न, अनिल चंद्र शाह रहे टॉपर


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांका के शंभूगंज प्रखंड की वैदपुर पंचायत के मझगांय गांव के प्रकाश मंडल के बेटे सौरभ कुमार की शादी बांका समुखिया मोड़ गांव में

यह भी पढ़ें 👉  मानसून में वन्यजीव सुरक्षा को लेकर मुस्तैद वन विभाग: कार्बेट टाइगर रिजर्व और पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च

जनक मंडल की बेटी नीलम से तय हुई थी. तय तिथि के अनुसार सेहरा बांधे दूल्हा सौरभ कुमार गाजे-बाजे और बारातियों के साथ पहुंचा। वरमाला के दौरान दूल्हे को पागलों की तरह झूमता देखा। लड़क जयमाला के लिए आया तो लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया और दूल्हे को मौके से भाग जाने को कहा.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर वालों के लिए बड़ी खबर! कल आ रहे हैं सीएम धामी, धनगढ़ी पुल का लोकार्पण करेंगे


लड़की के परिजनों और ग्रामीणों को दूल्हे पर बहुत गुस्सा आया क्योंकि उनसे सच्चाई छुपाई गई। ग्रामीणों का आक्रोश देख दूल्हा वहां से बारातियों को छोड़कर भाग

निकला. लड़की के घर वाले व ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर बारात में आए लोग भी तितर-बितर हो गए. जैसे तैसे बाराती बिना दुल्हन के ही रातों-रात घर वापस आए.

Ad_RCHMCT