BREAKING-किशोरी को अगवा करने वाले अभियुक्त को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

दिनांक 10.7.2022 को वादी मुकदमा xyz थाना केलाखेडा जिला उधमसिंहनगर के द्वारा दी गयी तहरीर दिनांक 08.07.2022 को वादी की पुत्री उम्र 15 वर्ष को सुरजीत सिह पुत्र काला सिह नि० जबरान थाना बाजपुर उधमसिंहनगर द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने वावत दाखिल तहरीर के आधार पर

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसाः अज्ञात वाहन ने छीन ली जीजा-साले की जिंदगी

थाना हाजा पर FIR NO 92/2022 धारा 363/504 भादवि वनाम सुरजीत सिह पुत्र काला सिह नि० हरिपुरा जबरान थाना बाजपुर उधमसिंहनगर मे पंजीकृत किया गया।

वादी की नावालिक पुत्री के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल मार्ग दर्शन व दिशानिर्देशनुसार थानाध्यक्ष केलाखेडा के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.7.2022 पीडिता को बरामद कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 13.7.2022 को अभियुक्त सुरजीत सिह पुत्र काला सिह नि० जबरान थाना बाजपुर उधमसिंहनगर को बरहैनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT