सेल्फी के चक्कर मे खाई मे गिरने से चीफ फार्मासिस्ट की गई जान

ख़बर शेयर करें -

जनपद पिथौरागढ़, मटेला के पास सेल्फी लेते समय खाई में गिरी महिला,एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

राज्य मे सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं सेल्फी के चक्कर में भी लोगों की जान जा रही है।घटना आज दिनांक 27 जून 2024 की है जब पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। एक महिला अपने पति के साथ पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी कि उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। महिला का पति भी बदहवास हालात में पहाड़ी से नीचे उतर गया लेकिन झाड़ियां अधिक व रास्ता न होने के कारण वह महिला को नही ढूंढ पाया साथ ही स्वयं भी रास्ता भटक गया।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

उक्त घटना के संबंध में आपदा कंट्रोल रूम, पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जिस पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

बताया गया कि उक्त महिला नजदीक ही किसी अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त महिला तक पहुंच बनाई। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही उक्त महिला के पति को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने ले ली युवक की जान

मृतक महिला का नाम :- सोनल पायल, उम्र 37 वर्ष
निवासी :- जे 26 दुर्गा कॉलोनी रुड़की, जलालपुर मुस्त हरिद्वार।

Ad_RCHMCT