अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, जाम और तोड़फोड़

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल मेंं गुरूवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार अधेड़ को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और डंपर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के समझाने पर भी लोग मानने को तैयार नहीं हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र के जैतपुर मोड़ पर सुरेश (50) पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम जैतपुर साइकिल से बाजपुर रोड स्थित आईजीएल की ओर गुरूवार की  दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे कहीं काम से साइकिल में जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया और हादसे का कारण बने डंपर में तोड़फोड़ की। जानकारी होने पर एसपी अभय सिंह, सीओ अनुषा बड़ोला, कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी। उधर हादसे से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Ad_RCHMCT