कल होगा श्री बाबा गरिवेश्वर महादेव जी की शाही सवारी के नगर भ्रमण का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-आप सभी को यह जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि भगवान शिव के अत्यंत प्रिय श्रावण मास में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा गरिवेश्वर महादेव की शाही सवारी के नगर भ्रमण का आयोजन कल दिनांक 8 अगस्त बृहस्पतिवार को शाम 4:00 बजे से किया जा रहा है,जिसमें बाबा गरिवेश्वर महादेव का अलौकिक भव्य श्रृंगार विशेष आकर्षण रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

शाही सवारी में भोलेनाथ की पालकी के साथ में बाहर से आई झाकियां शोभा बढ़ाएंगी।
शाही सवारी गरिवेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर पर महाआरती के साथ समाप्त होगी,जिसमें 5 प्रकार से महादेव की आरती होगी।।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

साथ ही दिनांक 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन पायते वाली रामलीला स्टेट बैंक के पास होगा।।
अतः महाकाल ग्रुप रामनगर सभी महादेव भक्तों से शाही सवारी व भंडारे में सर्व समर्पण की भावना से सम्मिलित होने का आग्रह करता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश
Ad_RCHMCT