इस स्टेशन में रूक नहीं रहा क्राइमः वाहन में रखे बैग पर हाथ साफ

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां रोडवेज स्टेशन में अपराधिक वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हल्द्वानी स्टेशन में चोर-उचक्के मौके के इंतजार में रहते हैं। कहने को तो स्टेशन के आस-पास पुलिस तैनात रहती है। लेकिन वह भी वारदातें रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई अफसरों के ट्रांसफर, कई प्रमोट

पुलिस के अनुसार चमोली निवासी भैरव दत्त मिश्रा ‌बीती 27 मार्च को किसी काम से हल्द्वानी आये हुए थे। यहां रोडवेज में खड़े वाहन की सीट में रखे बैग में उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। जब भैरव मिश्रा ने वाहन से बैग गायब देखा तो पैरोंतले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त उत्तराखंडः हल्द्वानी में चरस समेत दो तस्कर गिरफ्तार

बैैग में करीब 30 हजार की नगदी के अलावा कीमती जेवरात बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उचक्कों की तलाश शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT