बारिश से उफनाए नाले में बही बस, यात्रियों में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। उत्तराखंड के अधिकांश में इलाकों में हो रही बारिश से नदी-नाले उफनाने लगे हैं। यहां बारिश के बाद रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई। बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

यात्री बस के बहते ही किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई। सभी को तिलमठ मंदिर में ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बस दोपहर ढाई बजे रामनगर से डोन परेवा के लिए निकली थी। लगातार हो रही बारिश से बरसाती नाला उफान पर आ गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Ad_RCHMCT