देहरादून/रामनगर-सीएम धामी ने पालिकाध्यक्ष व ईओ को किया पुरस्कृत।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-देहरादून में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा नगर पालिकाध्यक्ष हाजी मो.अकरम व ईओ भरत त्रिपाठी को अपशिष्ट प्रबन्धन व स्वच्छता पुरुस्कार 2021 से नवाजा गया।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग के द्वारा सूबे में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के लिए अपशिष्ट कूड़े के प्रबंधन व स्वच्छता पुरुस्कार-2021 आयोजित की थी।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

जिसमे रामनगर नगर पालिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान व कुमायूँ मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

मंगलवार को देहरादून में सम्पन्न एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नगरपालिका अध्यक्ष हाजी मो.अकरम व ईओ भरत त्रिपाठी को इस हेतु अवार्ड देकर पुरुस्कृत किया तथा नेता द्वय के द्वारा पालिका के कार्यो की सराहना व प्रशंशा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  कौन बना सबसे ताकतवर मंत्री? विभागों के बंटवारे ने खोले कई बड़े राज

इस अवसर पर पर्यटन विभाग के एसीओ सी रविशंकर, पर्यटन सचिव सचिन क़ुर्बे आदि मौजूद रहे है। ईओ श्री त्रिपाठी ने इस पुरस्कार को नगर पालिका के सभासदों, अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग व मेहनत का फल बताते हुये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad_RCHMCT