BREAKING-लापता SBI बैंक के मैनेजर का शव नदी मे डूबी कार से बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

ब्यासी में नदी में गिरी कार, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

आज मंगलवार को SDRF पोस्ट ब्यासी को चौकी ब्यासी से सूचना मिली की ब्यासी से 3km आगे देवप्रयाग की तरफ एक वाहन गिरे होने की सूचना है।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल सुरेश प्रसाद के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एन्ड रेस्क्यू आपरेशन प्रारम्भ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

सर्चिंग कर दौरान पैन कार्ड, आधार कार्ड और परिचय पत्र मिला है । जिसपर ब्रांच मैनेजर अमित बिजेत्रा नाम अंकित है। सर्चिंग टीम को नदी में एक गाड़ी भी दिखी है। गाड़ी को सर्च किया जा रहा है। मैनेजर की नदी में डूबने की आशंका है। खोजबीन जारी है।

गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक सैंजी में कार्यरत शाखा प्रबंधक अमित बिजेत्रा कल देहरादून से श्रीनगर के लिए चले थे मगर अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया। उनकी अंतिम लोकेशन ब्यासी में पाए जाने पर उनकी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण ने बताया कि ब्यासी के पास नदी में एसडीआरएफ ब्यासी से हेड कॉन्स्टेबल सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।गहन सर्चिंग के लिए SDRF रेस्क्यू टीम के सहायतार्थ एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला भी घटनास्थल के लिए रवाना है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

उपरोक्त घटना में SDRF के डीप डाइवर मातबर सिंह द्वारा नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत करके गाड़ी में फंसे व्यक्ति के शव को निकाला गया। परिजनों द्वारा शव शिनाख्त कर दी गई है।

Ad_RCHMCT