देहरादून-राज्य के लिए जारी हुआ तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों मे भारी चमक के साथ तेज बौछार तथा भारी वर्षा की संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-राज्य के मौसम विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ मौसम विभाग ने तत्कालीन मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना के साथ आज ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे जारी अपने पूर्वानुमान मे बताया कि सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी चमक के साथ तेज बौछार तथा भारी वर्षा की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

जबकि उत्तरकाशी,चमोली ,रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बौछार की भी संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय जिलों में भूस्खलन की संभावना है।

कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। वहीं नदी नालों से यात्रा करने पर सावधानी बरतने की भी अपील की है।

Ad_RCHMCT