BREAKING-श्री केदारनाथ धाम के दर्शनोपरांत वापिस लौट रही मुरादाबाद निवासी महिला गहरी खाई में गिरी,मौत,SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद शव किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

ACCIDENT

कौड़ियाला, देवप्रयाग में एक महिला खाई में गिरी, SDRF ने किया शव बरामद।

मंगलवार को रात्रि 08:45 बजे थाना देवप्रयाग से SDRF को सूचित किया गया कि ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौड़ियाला के पास सोंडपानी में एक महिला खाई में गिर गई है, जिसे ढूढने हेतु SDRF टीम की आवश्यक्ता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट ब्यासी से HC सुरेश प्रसाद के हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

उक्त महिला अपने पति के साथ श्री केदारनाथ धाम के दर्शनोपरांत वापिस लौट रहे थे। देवप्रयाग थाना क्षेत्रांतर्गत कौड़ियाला के पास सौडपानी में महिला खाई में गिर गयी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर गहन सर्चिंग की गई। प्रतिकूल मौसम व विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग करते हुए आज प्रातः उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

रेस्क्यू टीम द्वारा रोप स्ट्रैचर के माध्यम से महिला के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

मृतक:- प्रियंका पत्नी राहुल सैनी, उम्र- 28 वर्ष, निवासी- शेख धर्मपुर, थाना- सिविल लाइन, मुरादाबाद।

Ad_RCHMCT