देहरादून:-(Weather) 8 अप्रैल तक जनपद-स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी,जानिये कैसा रहेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

देहरादून:-(Weather) उत्तराखंड में बेमौसम बारिश से जहां एक ओर तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना बना हुआ है वहीं किसानों की फसल बर्बाद होने के चलते उनकी चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले 4 दिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं है जिसके चलते मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य में आगामी 8 अप्रैल तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक आज पांच अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

वहीं छह अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP का सख्त कदम: शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ बदला, नई टीम तैनात

सात अप्रैल को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा।
वही 8 अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहेगा।

Ad_RCHMCT