रामनगर:-यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक ने इस प्रकार की अपनी जीवन-लीला समाप्त

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-क्षेत्र के मोहल्ला भवानीगंज मे मंगलवार की सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

बताया जा रहा है की मृतक के बराबर वाले कमरे में रहने वाले राजेश नाम के बच्चों ने जब सुबह मृतक को कुंडे पर लटका हुआ देखा तो आसपास के लोगों को उसकी जानकारी दी गई जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

घटना के संबंध में कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि मोहल्ला भवानीगंज में 32 वर्षीय युवक पलाश वीरा जो कि मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है तथा भवानीगंज में किराए के मकान में रहता था और बाजार में किसी दुकान पर मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जानकारी करने के साथ ही परिजनों को सूचना दी जा रही है।

Ad_RCHMCT