यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के यात्री की हार्ट अटैक से मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के दर्शन कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद कुमार भाटियाड़ा (71) निवासी दिल्ली की धाम से लौटते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- उत्तराखंड को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, पढ़े

यात्री की मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है। धाम में अब तक यात्रा के दौरान 20 यात्रियों की जान जा चुकी है।

Ad_RCHMCT