यहां कार से बरामद हुए 57 कछुए, चालक मौके से फरार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। थाना दिनेशपुर पुहलिस ने मुखबिर की सूचना पर शमशान घाट मार्ग पर एक कार से तस्करी कर ले जाये जा रहे दो कट्टों में भरे 57 कछुए बरामद किये। जबकि कार चालक पुलिस टीम को चकमा दे कर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम की पहल: PM स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिले 'स्वनिधि बोर्ड', महापौर ने किया सम्मानित

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर बाद थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के निर्देशन में थाने के एसआई नवीन सुयाल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, श्याम सुन्दर बिष्ट के साथ चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शमशान घाट जाने वाले मार्ग पर पहुंचे।  जहां एक कार चालक पुलिस कर्मियों को देख अपनी कार को छोड़कर भाग गया। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। मगर वह पुलिस की चंगुल में नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

पुलिस के मुताबिक पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी से दो कट्टों में  57 कछुए बरामद हुए। पुलिस ने कार व बरामद कछुए कब्जे में लेकर फरार वाहन चालक विशाल सरकार निवासी पाड़ा गांव शत्तिफ़ फार्म थाना सितारगंज के विरुद्ध वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ तपेश कुमार चंद ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।

Ad_RCHMCT