ड्रग्स फ्री देवभूमि- पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का बड़ा कारोबारी, भारी मात्रा में चरस बरामद

ख़बर शेयर करें -

चंपावत। पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। हल्द्वानी में ले जाकर चरस बेचकर अपना जीवन यापन करने वाले चरस तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3 किलो से अधिक चरस बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस बीच पुलिस की एएटीएफ, एसओजी और पार्टी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पाटी क्षेत्रान्तर्गत कनवाड बैण्ड, देवीधूरा क्षेत्र से एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3.17 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीवान गिरी पुत्र स्व0 टीका गिरी, निवासी ग्राम चकडिया, पो0- भूम्वाडी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लम्बे समय से कैन्सर रोग से ग्रसित है, जिस कारण वह मजदूरी या अन्य काम नही कर पाता है। कुछ समय से चरस तस्करों के सम्पर्क में आ गया था। बिना मेहनत व शॉटकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में चरस तस्करी में लिप्त हो गया था। आज भी यह चरस वह अपने ढोलीगाव निवासी परिचित मोहन सिंह से इकठ्ठा कर हल्द्वानी, जनपद नैनीताल मे ऊंचे दामों में बेचने हेतु जा रहा था, जहां पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

पुलिस चरस तस्करी में प्रकाश में आये मोहन सिंह के विरूद्ध जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष खत्री प्रभारी एसओजी चम्पावत, उपनिरीक्षक देवनाथ गोस्वामी, थानाध्यक्ष पाटी, उपनिरीक्षक ललित पाण्डेय एसओजी, -मुख्य आरक्षी महेन्द्र डंगवाल, एसओजी,कांस्टेबल नवल किशोर, एसओजी,कांस्टेबल सूरज कुमार, एसओजी,कांस्टेबल अशोक वर्मा, एएनटीएफ, विनोद जोशी, सर्विलांस सैल शामिल थे।

Ad_RCHMCT