ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, यह जताई जा रही आशंका

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक भवाली का रहने वाला था और काम की तलाश में कई दिन पहले हल्द्वानी आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

आशंका जताई जा रही है कि बेरोजगारी से परेशान होकर उसके ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली हो। मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मूलरूप से भवानी का रहने वाला मयंक पाण्डे पुत्र आरसी पाण्डे कई दिन पूर्व काम की तलाश में हल्द्वानी आया हुआ था। मंगलवार की सुबह वह आवास विकास के पास ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

सूचना पर पहुंची भोटियापड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिली आईडी से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Ad_RCHMCT