हल्द्वानी। शराबी पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से धुनाई लगा दी। उस पर चाकू से हमला भी बोला। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने आरोपियों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी
पुलिस को सौंपी तहरीर में तीनपानी चौराहा निवासी प्राकृति कश्यप ने कहा है कि उसका पति विष्णु कश्यप नशेड़ी प्रवृत्ति का है। आरोप है कि बीती रात उसके पति के साथ दो युवक उसके घर में घुस आये और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उसके पति ने भी जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला बोल दिया। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पीड़िता ने बेस अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




