U.s. नगर- यहां पुलिस ने किया शातिर को गिरफ्तार, सरकारी नौकरी के नाम पर करता था ठगी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में जिस प्रकार से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है इसको लेकर उत्तराखंड के युवा कहीं ना कहीं पर अपनी बढ़ती उम्र की वजह से चिंता में है वही सरकारी नौकरी का ख्वाब तो आज के समय में हर कोई देखता है और इन्हीं सपनों को सच करने के लिए हर व्यक्ति जी-जान से कोशिश करता रहता है लेकिन लोगों को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करने वाले आज के समय में कई लोग मौजूद है ।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

धरपकड़ के लिए पुलिस के द्वारा लगातार काम चल रहा है इसी क्रम में बड़ी खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है यहां सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले मनोज रावत उर्फ बॉबी रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनोज खटीमा के ग्राम खेतल संडा मुस्ताजर का रहने वाला है। उसके पास से तीन फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्रों के अलावा ₹2,20000 नगद के साथ ही एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मनोज रावत के साथी अजय साहनी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मनोज रावत व अजय साहनी ने 10 लोगों से 3650000 रुपए इकट्ठे किए। एसएसपी ने बताया कि मनोज रावत और अपने को पाक साफ दिखाने के लिए अजय साहनी पर ही मुकदमा दर्ज करा दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

ठगी का शिकार लोग जब फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर विभागों में गए तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इन लोगों ने मनोज रावत व अजय साहनी से पैसा वापस करने को कहा, तो उन्होंने इन लोगों को धमकाया भी। सीओ की जांच में ठगी का मामला आने के बाद इन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई

Ad_RCHMCT