पाईप लाइन कार्य के चलते 22 फरवरी से तीन दिन बंद रहेगा यह मार्ग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की तक नहर कवरिंग मार्ग में पाईप लाईन कार्य के दौरान चौपहिया वाहनों का यातायात 22 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन हत्या मामला: मुख्य आरोपी को उम्रकैद, सह-अभियुक्ता को 5 साल की सजा

जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणान्तर्गत चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की (ऊंचापुल लिंग मार्ग) तक नहर कवरिंग कार्य में पाईप लाईन बिछाये जाने का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु 22 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य चम्बल पुल से शर्मा आटा चक्की तक मार्ग चौपहिया वाहनों के यातायात हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता जलसंस्थान एवं सिंचाई को व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।  

Ad_RCHMCT