रामनगर में रेल गाड़ी की चपेट में आया हाथी,मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। देर रात रेलवे ट्रेक पर हादसा हो गया। यहां एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस सूचना से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खूपी के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत 

जानकारी के अनुसार तराई पश्चिमी वन विभाग के आम पोखरा रेंज अंतर्गत गेट नंबर 64 के पास से गुजरने वाली रेल की पटरियो से कुछ दूरी पर गश्त के दौरान वनकर्मियों ने एक नर हाथी का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को दी,

यह भी पढ़ें 👉  कौन बना सबसे ताकतवर मंत्री? विभागों के बंटवारे ने खोले कई बड़े राज

मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद बताया कि  लगभग 25 वर्षीय इस नर हाथी की मौत शायद रात के समय रेल से टकराने से हुई हो।  वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे दबा दिया गया।

Ad_RCHMCT