शर्मनाक- यहां सेना में तैनात सिपाही की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में ऊधमसिंह नगर जिले में अपराधिक गतिविधियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है इसी क्रम में बड़ी खबर उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र के सामने आ रही है।यहां तैनात सेना के एक सिपाही की पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक साई बिहार कालोनी निवासी आनंद पाल के घर में सिपाही का परिवार दो माह से किराए में रहता था। 15 जनवरी को आनंद पाल का परिवार रिश्तेदारी में गए हुए थे। आनंद पाल घर पर अकेला था।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी रुड़की के छात्र का शव 6 दिन बाद गंगनहर से बरामद

सिपाही सुबह ड्यूटी में चला गया। दोपहर जवान की पत्नी छत में परिजनों से वीडियो कॉल में बातचीत कर रही थी। तभी आनंद पाल ने मौका देख महिला को खीच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हड़कंप: नैनीताल और उत्तरकाशी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

उसकी चीख पुकार सुन कर वीडियो कॉल में बात कर रहे परिजनों ने जवान को मामले की सूचना दी। जब तक जवान घर पहुंचा तब तक आरोपी उसकी पत्नी को कमरे में ले जा कर जबरदस्ती कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण बचाने के लिए धावकों ने लगाई दौड़

इस दौरान महिला ने दांत से आरोपी की नाक काट ली। जिसके बाद सिपाही द्वारा आरोपी मकान मालिक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का इलाज करा कर गिरफ्तार कर लिया है।

Ad_RCHMCT