नहाने के दौरान गंगा नदी में बहा बैंक का कर्मचारी, खोजबीन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नहाने के दौरान बैंक का कर्मचारी गंगा नदी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। 

 घटना लक्ष्मणझूला के पास गौ घाट की है, जहां युवक प्रदीप (34) पुत्र सतबीर सिंह, जो कि जिला हिसार, हरियाणा का निवासी है, गंगा में तैरने के दौरान तेज बहाव के कारण अपना संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत

घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने सूचना एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) को दी, और टीम ने तुरंत युवक की तलाश शुरू की, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिल सका। सुबह से लगातार युवक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था के लिए बड़ा फेरबदल, SSP ने बदले कई थाना-चौकी प्रभारी

प्रदीप एसडीएफसी बैंक में कार्यरत था और वह दोस्तों के साथ घूमने आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद, युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उनकी चिंता बढ़ गई है। एसडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे युवक की तलाश में पूरी तन्मयता से काम कर रही है। फिलहाल, युवक का कोई पता नहीं चल सका है और खोजबीन जारी है।

Ad_RCHMCT