बड़ी खबर-(रामनगर) 3 मई को चक्का जाम व धरने की तैयारी को लेकर महिलाओं की बैठक

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-मालधन गोपाल नगर नं 6 में खोली गयी शराब की दुकान को तत्काल बंद किए जाने, मालधन क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार व कच्ची शराब की बिक्री पर  रोकथाम के लिए विशेष टीम का गठन किए जाने व मालधन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सर्जन, निश्चेतक, बाल रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए तथा डम्प पड़ी एक्सरे मशीन को तत्काल शुरु किया जाए और अल्ट्रासाउंड व 24X7 इमरजेंसी इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मालधन में चक्का जाम व धरने को सफल बनाने को लेकर महिला एकता मंच ने मालधन गोपाल नगर में बैठक आयोजित की।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: वनाग्नि और अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर स्टेशन रानीखेत मुस्तैद, ग्रीन वुड स्कूल के छात्र-छात्राओं को दिया विशेष प्रशिक्षण

बैठक में नशा नहीं इलाज दो अभियान को आगे बढ़ाने के लिए  व्यापक जन संपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत 29 अप्रैल को मालधन नं 2 के पंचायत भवन में दिन में 11 बजे से महिलाओं, जन संगठनों व जन प्रतिनिधियों की  बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में 'श्रावणी मेले' का भव्य आगाज: ₹147 करोड़ के मास्टर प्लान से संवर रहा है धाम; पीएम मोदी के दौरे के बाद पहुंचे रिकॉर्ड 4 लाख श्रद्धालु

बैठक में महिलाओं ने कहा कि विकास मतलब शराब की दुकान खोल देना नहीं है। विकास का मतलब है कि मालधन के अस्पताल में आधुनिक इलाज की सुविधाएं हों। यहां पर उच्च शैक्षणिक संस्थान खोले जाएं व जनता के लिए रोजगार का इंतजाम हो।

बैठक में भगवती ने कहा कि रामनगर उपजिलाधिकारी ने कहा था कि प्रशासन ने शराब ठेकेदार को 25 अप्रैल तक शराब की दुकान बंद करने का समय दिया था परन्तु 2 दिन बाद भी शराब की दुकान बंद नही हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे सीएम धामी: महादेव की पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि, मंदिर परिसर में कन्याओं को बांटा प्रसाद

महिला एकता मंच ने क्षेत्र की जनता से नशा नहीं इलाज दो अभियान के तहत 29 अप्रैल को मालधन में आयोजित बैठक में शामिल होने की अपील की है।

बैठक में, विनीता टम्टा, पुष्पा, देवी आर्य, सरस्वती जोशी, कौशल्या चुनियाल, गंगा, सलोनी, नीतू, भावना, लक्ष्मी रजनी आदि महिलाएं शामिल थीं।

Ad_RCHMCT