मुख्यमंत्री धामी ने संजीवनी किट की लॉन्च, चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संजीवनी किट का भी शुभारंभ किया, जिसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज UPSC प्रारंभिक परीक्षा: अल्मोड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, SSP चन्द्रशेखर घोडके ने खुद संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा टीम को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पहल श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा में महत्वपूर्ण योगदान देगी, विशेषकर चार धाम यात्रा के सफल संचालन में। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिक्स सिग्मा द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाएं यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सहायक सिद्ध होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मिसाल! पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के आह्वान पर उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों में खत्म होगी 'प्लास्टिक और वीआईपी संस्कृति', शिक्षकों ने खुद धोए अपने बर्तन

सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज के तहत आदि कैलास यात्रा, केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ यात्रा, मध्यमहेश्वर यात्रा, तुंगनाथ यात्रा और रुद्रनाथ यात्रा जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों पर कैंप लगाकर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, संजीवनी किट में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयां और पोर्टेबल आईसीयू उपकरण शामिल हैं, जो हिमालयी क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली-दुनिखाल सड़क हादसे पर DM सख्त: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, चश्मदीद और आम जनता 8 जून तक दे सकते हैं साक्ष्य

इस कार्यक्रम में विधायक खजान दास, पुनीत मित्तल, सीईओ सिक्स सिग्मा प्रदीप भारद्वाज, डॉ. अनिता भारद्वाज, डॉ. परवेज़, डॉ. भारत शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT