मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में शोक संवेदना व्यक्त की, जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए |

ख़बर शेयर करें -


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान पंजाबी कॉलोनी में स्व. विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड में स्व. भूपेंद्र सिंह चुफाल और राजेंद्र नगर निवासी स्व. प्रकाश रावत के आवास पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  जमीनी मुख्यमंत्री: खटीमा में सीएम धामी ने खुद खेत में चलाया टिलर; गोबर की खाद डालकर दिया जैविक खेती का संदेश


मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थाई हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, क्योंकि जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली ₹110 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण; 'कंडोलिया महोत्सव' अब होगा राजकीय महोत्सव


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नंदन सिंह खरायत, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, सतीश भट्ट, नवीन बोरा, महामंत्री रमेश जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT