​दुखद खबर: काशीपुर में ट्रेन से टकराकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश

ख़बर शेयर करें -

कल सांय लगभग 20.20 बजे थाने को सूचना प्राप्त हुई कि प्लेटफॉर्म नम्बर 51/16 से 52/01 के मध्य कृष्णा अस्पताल के पास रेलवे फाटक कोतवाली काशीपुर में एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से टकरा कर मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मौजूद गार्ड फाटक राहुल कुमार द्वारा बताया गया कि ट्रेन नम्बर 15056 जोकि रामनगर से आगरा जा रही थी, समय करीब 20:15 बजे जब उक्त ट्रेन कृष्णा अस्पताल के पास रेलवे फाटक (प्लेटफॉर्म नम्बर 51/16 से 52/01 के मध्य) पर पहुंची तो अचानक झाड़ियों से एक अज्ञात व्यक्ति (पुरुष) निकलकर जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष, ट्रेन से टकराकर दूर झाड़ियों में छिटक गया। ट्रेन से टकरा जाने के कारण उक्त अज्ञात व्यक्ति का सिर फट जाने के कारण सम्भवतः उसकी मृत्यु हो गयी है।
उक्त अज्ञात व्यक्ति को मौके पर पहुंची उपरोक्त पुलिस टीम द्वारा कब्जा पुलिस लेकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से एल0डी0भट्ट चिकित्सालय काशीपुर भिजवाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा उक्त अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित किया गया है। मृतक अज्ञात पुरुष के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक प्रथम दृष्टया नशे का आदी प्रतीत हो रहा है। मृतक की जामा तलाशी में शिनाख्त सम्बन्धी कोई भी वस्तु प्राप्त नहीं हुई है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Ad_RCHMCT