सांसद अनिल बलूनी जी के समक्ष उठायी रामनगर के विकास की मांग
रामनगर।
विधानसभा दौरे पर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी जी से भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करके रामनगर से जुड़ी विभिन्न मांगों से सम्बन्धित पत्र दिया, जिसमें रामनगर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म के बीच फुट ओवर ब्रिज की स्थापना, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम से मुक्ति के लिये एलिवेटेड बाईपास रोड, रामनगर से रानीखेत और रामनगर से पौड़ी हाईवे को दो लेन विस्तारित करने, रामनगर में एक राष्ट्रीय महत्व का केंद्रीय शिक्षण संस्थान खोलने तथा रोडवेज बस पोर्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने जैसे बिंदु शामिल हैं।
भाजपा नेता श्री रावत ने बताया कि सांसद श्री बलूनी द्वारा सभी विषयों पर विचार करके संबंधित मंत्रालयों से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं तथा विकास योजनाओं के लिए अनुरोध किया।




