NAEST की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी , सिर्फ कल (27 मई) तक का समय!

ख़बर शेयर करें -

यह प्रख्यात भौतिक विज्ञानी पद्मश्री प्रो. एच. सी. वर्मा सर (Dr. H. C. Verma) के विज्ञान को जमीनी स्तर पर पहुँचाने के प्रयासों का सच्चा सम्मान होगा!

देश की एकमात्र प्रैक्टिकल परीक्षा: जहाँ पास होना नहीं, सीखना ज़रूरी है!
​‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स’ (IAPT) और ‘शिक्षा सोपान’ के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 13 वर्षों से आयोजित नेशनल अन्वेषिका एक्सपेरिमेंट स्किल टेस्ट (NAEST 2026) कोई रटने वाली परीक्षा नहीं है। यह बच्चों की सोच और प्रयोग करने की क्षमता को जगाने का महा-उत्सव है।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

NAEST की सबसे खास बातें:
​सीखने की पूरी आज़ादी: विद्यार्थी घर के साधारण सामान से ही अपना खुद का एक्सपेरिमेंट सेटअप बनाते हैं और घर पर ही रीडिंग लेते हैं।
​समान अवसर (एक ही पेपर): कक्षा 9वीं से लेकर BSc तक के सभी विद्यार्थियों के लिए एक ही प्रश्न पत्र होता है। सब एक समान सवाल हल करते हैं, लेकिन अपने मौलिक चिंतन और सूझबूझ से! कई बार स्कूल के छोटे बच्चों ने कॉलेज के बड़े छात्रों को पछाड़कर टॉपर्स की लिस्ट में बाज़ी मारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश


​बड़ी स्कॉलरशिप: विजेताओं के लिए ₹50,000 सालाना तक की स्कॉलरशिप (और आर्थिक स्थिति के आधार पर ₹80,000 तक) उच्च शिक्षा के लिए दी जाती है।
​पूरी तरह मुफ्त: विद्यार्थियों के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं है। आगे के राउंड के लिए चुने जाने पर कानपुर (सोपान आश्रम) जाने का टिकट, भोजन और रहना भी पूरी तरह मुफ्त है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

Ad_RCHMCT