प्रेस नोट
रामनगर क्रय विक्रय सहकारी समिति(मार्केटिंग सोसायटी) के बीते दिन हुए चुनाव में श्रीमती पूजा रावत ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की तथा क्रय विक्रय सहकारी समिति रामनगर के इतिहास में पहली महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। अध्यक्ष पद पर जीत के बाद पूजा रावत द्वारा चुनाव में सहयोग के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं,सहयोगी ओर समिति के नव निर्वाचित संचालकों का आभार प्रकट किया तथा सभी से सहयोग तथा मार्गदर्शन लेकर कार्य करने तथा समिति को पहले से अधिक मजबूत तथा सशक्त करने के बात कही।।समिति में उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती पुष्पा देवी चिलवाल ने जीत दर्ज़ की।पूजा रावत के अध्यक्ष पद पर
जीत पर रामनगर पहुंचे सांसद श्री अनिल बलूनी जी,पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल जी,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा जी, पेरूमद्वारा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत जी,नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती जी,मालधन अध्यक्ष प्रेम आर्या जी, रामनगर किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत जी, करनपुर सहकारी समिति अध्यक्ष विजयपाल रावत जी, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल जी,श्रीमती निर्मला रावत जी, सांसद प्रतिनिधि इंद्र सिंह रावत जी,किसान आयोग के सदस्य संजय डॉर्बी जी आदि नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।।




