मिसाल! पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के आह्वान पर उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों में खत्म होगी ‘प्लास्टिक और वीआईपी संस्कृति’, शिक्षकों ने खुद धोए अपने बर्तन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में विज्ञान, पर्यावरण, वृक्षारोपण और हिमालय-संरक्षण के लिए समर्पित संस्था ‘Science in the Service of Society, Uttarakhand’ तथा सोपान आश्रम कानपुर की संयुक्त पहल पर आयोजित 21 दिवसीय उत्तराखंड विज्ञान यात्रा “प्रयोग यात्रा सरिता : प्रयास 2026” एक बड़ी मिसाल बन चुकी है।
​यात्रा के 12वें दिन द्वाराहाट स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित भौतिक विज्ञान कार्यशाला में देश के सुप्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा ने शिक्षकों और विज्ञान प्रेमियों से समाज व प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को SDRF ने सूझबूझ से बचाया, देवदूत बनकर आए जवान

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के सैकड़ों भौतिक विज्ञान शिक्षकों के लिए डायट (DIET) और उत्कृष्ट विद्यालयों के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित करना है, ताकि विज्ञान शिक्षण को अधिक सरल, रोचक और प्रयोगात्मक बनाया जा सके।
​आयोजकों का संदेश: यह यात्रा केवल विज्ञान प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज में वैज्ञानिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का एक महा-अभियान है।

Ad_RCHMCT