CM के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए SP ने दिए कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें -

मा0 मुख्यमंत्री जी के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद

एसपी हल्द्वानी ने ब्रीफिंग लेकर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के दिए कड़े निर्देश

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार, आज जनपद में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के प्रस्तावित वी0आई0पी0 कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। इस संबंध में श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट और अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम द्वारा दक्षिणी सीमा पर सघन गश्त

👉ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:

▫️सख्त एक्सेस कंट्रोल: वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

▫️सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग: सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल प्रशासन का बड़ा एक्शन! जनपद के सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों की जाँचेगी 'स्पेशल टीम', फायर और बिल्डिंग सेफ्टी पर रहेगा फोकस

▫️सुगम यातायात व्यवस्था: आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।

▫️व्यवहार कुशलता: ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।

▫️वीआईपी मार्ग: वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।

▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, मुक्तेश्वर पुलिस ने बरेली निवासी एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्रीफिंग के दौरान श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार जनपद नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्री विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा, श्री जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT