गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी जोन का भ्रमण किया।
इस दौरान उपस्थित वन अधिकारियों के साथ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन एवं पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की और पर्यटन से जुड़े स्थानीय युवाओं की समस्याओं को भी सुना। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा देने तथा पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित किए जाने को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।




