नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार व लगाम’: यातायात नियम तोड़ने वालों पर बरसी गाज, 253 वाहनों के चालान!

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सघन चेकिंग के दौरान 253 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई

नो पार्किंग में 71 वाहनों के चालान, 11 वाहन सीज, गलत नंबर प्लेट में 52, रेश ड्राइविंग पर 32 वाहनों के चालान

काली फिल्म और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कसा शिकंजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ‘ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम’ चलाये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

इन अभियानो के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना/यातायात प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

253 वाहनों के चालान: यातायात नियमों का सरेआम उल्लंघन करने वाले कुल 253 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
▫️कुल संयोजन शुल्क– 40,500 रु
▫️ नो पार्किंग–71
▫️सीज वाहन–11
▫️गलत नंबर प्लेट/संदिग्ध– 52
▫️रैश ड्राइविंग–32
▫️बिना नंबर प्लेट–08
▫️कोर्ट चालान– 156

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

काली फिल्म (Black Film) पर प्रहार: चेकिंग के दौरान जिन वाहनों के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी पाई गई, उन्हें तत्काल मौके पर ही हटवाया जा रहा है।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर नकेल: नशे की हालत में वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से सघन चेकिंग जा रही हैऔर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश:
“जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता है। ‘ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम’ के तहत यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT