नैनीताल में टैक्सी बाइक पर पूर्ण प्रतिबंध, कालाढूंगी और काठगोदाम से मिलेगी शटल सेवा, यात्रा से पहले पढ़ें ये गाइडलाइन

ख़बर शेयर करें -

ईद पर्व एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत दुपहिया वाहनों हेतु विशेष यातायात व्यवस्था लागू

जनपद नैनीताल में आगामी 28 मई को ईद पर्व मनाया जाएगा। वर्तमान समय में पर्यटक सीजन अपने चरम पर है तथा बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल, कैंची धाम एवं आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने पहुंच रहे हैं। लगातार बढ़ते यातायात दबाव एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी अपराध यातायात नैनीताल के निर्देशन में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

प्रत्येक वर्ष ईद पर्व के उपरांत बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक नैनीताल एवं आसपास के क्षेत्रों में घूमने के लिए पहुंचते हैं, जिससे यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। वर्तमान में भी नैनीताल क्षेत्र में भारी ट्रैफिक एवं जाम की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

इसी के दृष्टिगत आमजन एवं पर्यटकों से अपील की जाती है कि वे नैनीताल, कैंची धाम एवं आसपास के पर्यटन स्थलों की यात्रा हेतु यथासंभव चारपहिया वाहनों अथवा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आगामी 2-3 दिनों तक बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दुपहिया वाहन चालकों को कालाढूंगी एवं काठगोदाम से शटल व्यवस्था के माध्यम से ही आगे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

इसके अतिरिक्त टैक्सी बाइकों का नैनीताल एवं कैंची क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

सभी पर्यटकों एवं आमजन से अनुरोध है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी एवं यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर यात्रा की पूर्व योजना बनाएं तथा अनावश्यक असुविधा से बचें।

सुरक्षित यात्रा करें, यातायात नियमों का पालन करें।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT