मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया।

ख़बर शेयर करें -


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल


मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी कृति बताया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण से जुड़े अनुभवों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात


‘अपनापन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक, पत्रकार और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT