आज UPSC प्रारंभिक परीक्षा: अल्मोड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, SSP चन्द्रशेखर घोडके ने खुद संभाला मोर्चा

ख़बर शेयर करें -

UPSC प्रारंभिक परीक्षा-2026 : अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट मोड पर

SSP Almora पहुंचे परीक्षा केंद्रों पर, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संबंधितों को दिये अवश्यक दिशा-निर्देश

सभी परीक्षा केन्द्रों में अल्मोड़ा पुलिस के जवान मुस्तैद

परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है,

भ्रामक/झूठी खबर/अफवाह फैलानों वालो पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

  *श्री चन्द्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा आज दिनांक- 24.05.2026 को संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित Civil Services(Preliminary) Examination-2026 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को *सीओ अल्मोड़ा श्री बलवंत सिंह* द्वारा भली भांति ब्रीफ कर ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। 

SSP अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को फ्लैग ऑफ किया, “क्यालु-हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण भी किया।

1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।
2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।
4-परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।
5-सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
6-जोनल व सैक्टर अधिकारियों द्वारा ड्यूटियों को चेक कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

   *श्री चन्द्रशेखर घोडके एसएसपी अल्मोड़ा* द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
Ad_RCHMCT