ऊधमसिंहनगर पुलिस की अनोखी पहल: “ग्रीन एवं फिट पुलिस” अभियान के तहत SSP अजय गणपति ने पुलिस को सौंपी 50 हाईटेक साइकिलें

ख़बर शेयर करें -

माननीय प्रधानमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के विजन को गति दे रहे एसएसपी अजय गणपति

“फिट पुलिस, ग्रीन पुलिस और अनुशासित पुलिस” की दिशा में एसएसपी अजय गणपति की एक ओर अनूठी पहल

➡️ ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और पुलिस फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा।

➡️ काया बाइक्स के सौजन्य से ऊधमसिंहनगर पुलिस को मिली 50 हाईटेक साइकिलें

➡️ पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय परिसर में दैनिक कार्यों हेतु किया जाएगा साइकिलों का उपयोग

➡️ साइकिलों के व्यवस्थित रखरखाव हेतु पुलिस लाइन एवं कार्यालय परिसर में विशेष स्टैंड भी किए गए स्थापित

➡️ महिला एवं पुरुष सभी पुलिस कर्मियों को मिलेगा इस पहल का पूरा लाभ

ऊधमसिंहनगर पुलिस की “ग्रीन एवं फिट पुलिस” पहल को मिली नई गति

🛑 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति की दूरदर्शी एवं सकारात्मक सोच के चलते जनपद पुलिस लगातार नवाचारों के माध्यम से कार्य संस्कृति में सुधार लाने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा पुलिस कर्मियों की फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काया बाइक्स के सौजन्य से ऊधमसिंहनगर पुलिस को 50 हाईटेक साइकिलें प्रदान की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: गुरुद्वारा परिसर में किया श्रमदान, स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का दिया संदेश

इन साइकिलों का उपयोग पुलिस लाइन परिसर एवं पुलिस कार्यालय परिसर में विभिन्न शासकीय कार्यों के संचालन हेतु किया जाएगा। इससे जहां एक ओर वाहनों पर निर्भरता कम होगी, वहीं दूसरी ओर ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

पुलिस परिसर में बनाए गए आधुनिक साइकिल स्टैंड
➡️ एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में इन साइकिलों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखरखाव हेतु पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन परिसर में विशेष साइकिल स्टैंड भी स्थापित किए गए हैं। इससे पुलिस कर्मियों को साइकिलों के उपयोग में सुविधा मिलेगी तथा उनका रखरखाव भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

फिटनेस और अनुशासन का संदेश
➡️ एसएसपी अजय गणपति द्वारा शुरू की गई यह पहल केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस कर्मियों को फिट, सक्रिय एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगी। नियमित रूप से साइकिल उपयोग से पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।

महिला एवं पुरुष सभी पुलिस कर्मियों को इस पहल का समान रूप से लाभ मिलेगा। जनपद पुलिस के भीतर यह पहल एक सकारात्मक कार्य संस्कृति विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

🛑 माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर चलाए जा रहे अभियानों को धरातल पर उतारने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति की यह पहल एक सराहनीय प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  हजारों वाहन आए, हजारों सुरक्षित निकले”- SSP की रणनीति ने बड़े वीकेंड को बनाया सुगम

➡️ काया बाइक्स द्वारा उपलब्ध कराई गई इन आधुनिक साइकिलों के माध्यम से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

पुलिस हित में लगातार सक्रिय हैं एसएसपी अजय गणपति
➡️ एसएसपी अजय गणपति द्वारा पुलिस कर्मियों के हित, फिटनेस, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा देने हेतु लगातार नवाचार आधारित कार्य किए जा रहे हैं। जनपद पुलिस में लागू की जा रही ऐसी पहलें भविष्य में अन्य इकाइयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती हैं।

Ad_RCHMCT