उत्कर्ष रामनगर अभियान से शिक्षा के लिए पहल
तहसील के दूरस्थ जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र ललितपुर में न्यू सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के बीच शिक्षण सहायक सामग्री का वितरण किया गया। इसी के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत के नेतृत्व में नागरिकों के समूह द्वारा उत्कर्ष रामनगर अभियान की शुभारंभ किया गया। श्री रावत ने कहा कि अभियान के अंतर्गत शिक्षा से वंचित तबकों में जागरूकता, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और कौशल विकास के साथ ही विकास संबंधी चर्चा और रोडमैप के लिए अनुभवी लोगों से विमर्श किया जाएगा। पार्टी, सरकार और जमीनी आमराय से रामनगर के विकास हेतु पहल की जाएगी।
प्रबंधक प्रमोद रावत के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत के नेतृत्व में स्कूल को एलईडी स्मार्ट टीवी, कॉपी पेन, जूते, पानी की बोतलें और बस्ते भेंट किये गये। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बच्चों और अभिवावकों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूकता की जरूरत है , तभी लोगों को भविष्य सरकारी योजनाओं और रोजगार का लाभ मिल सकेगा।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, खंड कार्यवाह अजीत सिंह, नवीन दुर्गापाल, प्रकाश जोशी, हरीश मालगुडी, विजय प्रकाश, मान सिंह, मनोज पांडे, शिवेंद्र रावत, बृजेश सिंह, आनंद कड़कोटी, भीम सिंह, हेमलता रावत, हरीश रावत, जितेंद्र नेगी, कपिल सहित भारी संख्या में अभिवावक और छात्र उपस्थित रहे।




