उत्तराखंड में आग का कहर: दो घर जलकर राख, 14 पशु मरे

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड मेंं भीषण अग्निकांड हुआ है। बुधवार तड़के उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और मोरी ब्लॉक में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में भारी नुकसान हुआ है। मोरी ब्लॉक के गुराड़ी गांव में आग लगने से दो आवासीय भवन जलकर राख हो गए, जबकि 14 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जिला मुख्यालय क्षेत्र में जल संस्थान के जलकल स्टोर में लगी आग से लाखों का सामान नष्ट हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब पांच बजे जिला मुख्यालय के गोफियारा क्षेत्र के समीप जल संस्थान विभाग के जलकल स्टोर में अचानक आग लग गई। स्टोर में रखे प्लास्टिक पाइप और अन्य सामग्री ने आग पकड़ ली, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  लिव-इन, घरेलू विवाद और छेड़छाड़ के आरोपों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

इसी दौरान मोरी ब्लॉक के गुराड़ी गांव में भी सुबह करीब पांच बजे एक आवासीय भवन में अचानक आग भड़क उठी। ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग विकराल रूप ले चुकी थी और देखते ही देखते दो मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आग में बंधे मवेशी बाहर नहीं निकल पाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में रणनीतिक बदलाव

इस हादसे में रामचंद्र की दो गाय और एक बैल, भरत मणि पुत्र केदार दत्त की पांच बकरियां और एक गाय, तथा ममलेश की दो भेड़, एक गाय और दो बकरियां जलकर मर गईं। इसके अलावा घरों में रखा खाद्यान्न, कपड़े, नकदी, आभूषण और अन्य जरूरी सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया।

आग की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। राजस्व विभाग की टीम भी नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  11 साल की बेटी से रेप, आरोपी पिता को मिली कठोर सजा

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि मोरी ब्लॉक के गुराड़ी गांव में आग लगने की सूचना पर संबंधित टीमें तत्काल मौके पर भेज दी गई हैं। नुकसान का सही आंकलन टीम की रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा।

Ad_RCHMCT