हल्द्वानी में दिनदहाड़े फायरिंग: कई गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी का निकटवर्ती हल्दूचौंड़ क्षेत्र मंगलवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी हल्दुचौड़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, दौलीया गांव में सरकारी सस्ता गल्ला दुकान के आवंटन को लेकर एक मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान, कुछ युवकों के बीच मामूली विवाद हुआ, जो जल्द ही फायरिंग में तब्दील हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पांच युवकों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले लोग छात्र राजनीति से जुड़े हुए हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

फायरिंग की घटना उस समय हुई जब खाद्य विभाग के अधिकारी और ग्रामीण भी मीटिंग में शामिल थे। आरोपियों ने दिनदहाड़े खुलेआम फायरिंग कर वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की है और मौके से चार राउंड कारतूस भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि मामले में तहरीर दी जा चुकी है और सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Ad_RCHMCT