बिग ब्रेकिंग-अवैध मिठाई निर्माण पर रामनगर में बड़ी कार्रवाई,पढ़े

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देश पर मिठाई की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के लिए गठित समिति के तहत रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मिठाई निर्माण कर रहे निर्माताओं के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।

एसडीएम राहुल शाह की अध्यक्षता में पुलिस क्षेत्राधिकारी पुलिस बीएस भंडारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आलोक उनियाल ने अधिनस्थों के साथ नगर के गुलरघट्टी, नई बस्ती और खताड़ी  के क्षेत्रों में अवैध रूप से मिठाई बनाने वाले कुल पांच कारखानों का निरीक्षण किया गया। अवैध मिठाई निर्माण कर रहे इन कारखानों में कई मानकों के साथ खिलवाड़ के साथ ही तमाम नियमों का उल्लंघन भी हो रहा था। सभी अवैध मिठाई निर्माताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए इन कारखानों से मिठाई और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री के नमूने प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। मौके पर प्रशासन ने जांच में पाया कि कई निर्माण इकाइयां मिठाइयों के निर्माण में फिटकरी और टैल्क पाउडर जैसे प्रतिबंधित रसायनों का उपयोग कर रही थीं। यह गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

सभी कारखानों में मिठाई निर्माण स्थलों पर गन्दगी और खराब स्थिति पाई गई, जिसके आधार पर नगर पालिका द्वारा एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर भी जुर्माना लगाते हुए टीम ने चार किलो प्लास्टिक भी जब्त किया। कार्यवाही के दौरान मिठाई निर्माण के लिए कोई लाइसेंस नहीं होने के कारण तीन निर्माण स्थलों को सील किया गया। इसके अलावा मिठाई निर्माण में शामिल श्रमिकों का पुलिस सत्यापन नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा चालान भी जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

व्यवसायिक उपयोग करने पर मौके से छः घरेलू सिलेंडर जब्त करते हुए पूर्ति विभाग द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर गठित समिति की सिफारिशों के तहत की गई है। जिसका उद्देश्य मिठाइयों में मिलावट रोकना, उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना और अवैध निर्माण को रोकना है। प्रशासन अवैध मिठाई निर्माण पर रोक लगाने और नागरिकों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

संयुक्त टीम अगले कुछ दिनों में रामनगर के सभी खुदरा विक्रेताओं और मिठाई निर्माताओं का निरीक्षण भी करेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मिठाइयों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वह ऐसे अवैध निर्माण स्थलों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि स्वास्थ्य और सुरक्षा के मानकों का पालन करवाया जा सके।

Ad_RCHMCT