पहले किया क‌ुकर्म, मुकदमा दर्ज हुआ तो आ गया मानसिक तनाव में, अब कर ली आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। कुकर्म के आरोपी ने उत्तर प्रदेश के शहर बड़ौत में जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आरोपी के खिलाफ गत रात ही यहां कोतवाली सिविल लाईंस में मुकदमा दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि लालकुर्ती निवासी गौरीशंकर खण्डेलवाल के खिलाफ गत शाम कुकर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाही पर गिरी गाजः एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया निलंबित

मुकदमा दर्ज होने के बाद वह तनाव में था और अपने घर से लापता हो गया। पुलिस को जानकारी मिली कि उसने बड़ौत में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस द्वारा इस बाबत जानकारी जुटायी जा रही है।

Ad_RCHMCT