दुःखद- कार खाई में गिरने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में रविवार को फिर बड़ा हादसा हो गया है। श्रीनगर जिले के खिर्सू-कठुली लिंक मोटर मार्ग पर कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की खबर है। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

जानकारी के अनुसार कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है। बहरहाल मृतकों और घायलों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

Ad_RCHMCT