गाड़ी के चालान पर भड़के दिल्ली निवासी पर्यटक दंपत्ति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी के चालान पर भड़के दिल्ली निवासी एक पर्यटक दंपत्ति के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के जुर्म में मुकदमा दर्ज दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस कांस्टेबल बिजेंद्र गौतम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए कहा है

कि वह शनिवार को रानीखेत रोड पर लगा गाड़ियों का जाम खुलवा रहा था तो एक कार संख्या डीएल 9 सीएडब्ल्यू 7884 सड़क पर खड़ी थी। जिस कारण रानीखेत रोड पर जाम लग रहा था। वाहन के चालक को गाड़ी हटाने को कहा तो वाहन से एक महिला उतरकर मेरे साथ बदतमीजी व गाली गलौच करने लगी। महिला गाड़ी का चालान काटने से बुरी तरह भड़की हुई थी। जबकि उनकी गाड़ी का चालान नो पार्किंग में खड़ी होने के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

महिला और आक्रोशित होकर गाली गलौच पर उतारू थी। मोबाइल फोन से घटनाक्रम की वीडियो बनाने पर गुस्साई महिला द्वारा मेरा फोन छीनकर नीचे पटककर मेरा गिरेहबान पकड़ कर मेरी वर्दी खींचते हुए मुझ पर हमलावर होने लगी। इसी बीच महिला का पति भी गाड़ी से उतरकर अपनी पत्नी के साथ मेरे साथ बदतमीजी व मारपीट करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इस दौरान मौके पर तमाम तमाशबीन लोग इकठ्ठा हो गए। घटनाक्रम की थाने में सूचना देने के बाद थाने से आए पुलिस बल के साथ इन लोगो को थाने पर लाकर इनसे इनका नाम पता पूछने पर इन्होंने अपने नाम सचिन दीक्षित पुत्र आरके दीक्षित निवासी डीबी/सी, डीडीए फ्लैट्स हरीनगर मायापुरी एसओ, साउथ वेस्ट दिल्ली तथा पूजा श्रीवास्तव दीक्षित पत्नी सचिन दीक्षित निवासी उपरोक्त बताए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ कोतवाली में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 186, 323, 332, 504, 353 के तहत मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT